चोरों ने कोटड़ी पुलिस पर किया हमला, एएसआई हुए घायल ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाने पहुंचे चोर

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कहते हैं आम जन में विश्वास और अपराधियों में भय का नाम पुलिस होती हैं, लेकिन कोटड़ी थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए की चोरी करने आए चोरों ने पुलिस पर ही जानलेवा हमला कर दिया, इस हमले में कोटड़ी थाना का एक एएसआई घायल हो गया, है वही चोरों ने पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा, लेकिन घायल एएसआई ने चोरों का पीछा नहीं छोड़ा और बहादुरी का परिचय देते हुए एक चोर को धरदबोचा, पुलिस ने दो बाइक भी जप्त की । वहीं पुलिस की एक टीम फरार हुए आरोपियों की तलाश के लिए मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गई । कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि रविवार मध्य रात्रि को एएसआई कैलाश चंद्र प्रजापत मय जाप्ता कोटड़ी कस्बे में गश्त कर रहे थे, इसी दौरान मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे श्रवण सोनी की ज्वेलर्स की दुकान को चार चोर निशाना बनाने का प्रयास कर रहे थे, जो पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे, इस पर एएसआई कैलाश चंद्र ने पीछा करके एक चोर को दबोच लिया, इस पर चोर के दूसरे साथियों ने गुलेल से पत्थर मार कर पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया, इस हमले में एएसआई कैलाश चंद्र को घायल कर दिया, इस हादसे में एएसआई कैलाश चंद्र के कान पर गंभीर चोट लगी, जिससे कान पर 13 टांके आए, वही गुलेल से पत्थर मारकर पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचाया । एएसआई प्रजापत ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए, जहां एक और कान से लगातार खून बह रहा था, लेकिन दुसरी ओर हौसला नहीं हारा और पीछा कर एक बदमाश को धर दबोचा । पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन किया । वही तीन अन्य फरार हुए आरोपियों की तलाशी के लिए मध्य प्रदेश के नीमच लिए पुलिस की एक टीम भेजी गई । जल्दी पुलिस इस मामले का खुलासा कर करेगी, जिसमें अन्य और कहीं चोरियों के राज का खुलासा होगा ।।